आधार अपडेट के लिए मांगे फीस तो ऐसे करें शिकायत – There is No fee for Aadhaar update

Last Updated on January 14, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

There is No fee for Aadhaar update:- आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग सरकारी योजनाओं (Government Schemes), बैंक अकाउंट (Bank Account), सिम कार्ड (SIM Card), पेंशन, सब्सिडी, KYC Update और कई अन्य महत्वपूर्ण कामों में किया जाता है। समय-समय पर आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) करवाना भी जरूरी हो जाता है, जैसे – नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक अपडेट।

EPF Aadhaar Link: आधार को EPF खाते से लिंक कैसे करें? ये है तरीका

लेकिन कई बार जब लोग आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) या CSC Center पर आधार अपडेट कराने जाते हैं, तो वहां मौजूद कुछ अधिकारी या ऑपरेटर तय आधार अपडेट शुल्क (Aadhaar Update Fees) से ज्यादा पैसे मांग लेते हैं। जानकारी की कमी के कारण आम लोग मजबूरी में अधिक पैसे दे देते हैं, जबकि यह पूरी तरह गलत है और नियमों के खिलाफ है।

इसी समस्या से बचने के लिए आज हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि अगर कोई आपसे आधार कार्ड अपडेट के नाम पर ज्यादा पैसे मांगे, तो आप क्या कर सकते हैं, आधार शिकायत कैसे करें (Aadhaar Complaint Online) और इसकी शिकायत UIDAI Helpline, UIDAI Grievance Portal या टोल-फ्री नंबर पर कहां और कैसे दर्ज कर सकते हैं, ताकि आपको सही सेवा सही शुल्क पर मिल सके।

Driving License Aadhar Link: ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक कैसे करें? जानें आसान तरीका

आधार अपडेट के लिए कितना शुल्क देना होता है? There is No fee for Aadhaar update

कभी भी आधार अपडेट करने से पहले यह जान लेना जरूरी हैं कि किन कामों के लिए कितना शुल्क देना होता है-

  • ई -आधार डाउनलोड – 30 रूपये के शुल्क
  • बायोमेट्रिक अपडेट – 100 रुपये
  • बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट – कोई शुल्क नहीं
  • नाम, जन्मतिथि, पता या लिंग आदि ठीक करवाने के लिए – 50 रुपये

Aadhar Card Search by Name: नाम से आधार कार्ड कैसे खोजें? जानें

ऐसे करें शिकायत

यदि कोई अधिकारी गलत तरीके से शुल्क लेता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप आधार कार्ड के शिकायत टोल फ्री नंबर 1947 पर संपर्क करके अपनी बात बता सकते है या उनके ईमेल uidai.gov.in/en/contact-support. पर शिकायत कर सकते है. इसके अलावा आपके पास आधार नंबर, रजिस्टर मोबाइल नंबर और अपडेट किए जाने वाले विवरण का प्रमाण होना अनिवार्य है I

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top