Driving License Aadhar Link: ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक कैसे करें? जानें आसान तरीका

Last Updated on January 14, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Driving License Aadhar Link:- आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक करना अब बहुत जरूरी हो गया है। सरकार के नए नियमों के अनुसार, आप अपने Driving License ko Aadhar Card se Link ऑनलाइन सारथी पोर्टल (Parivahan Sarthi Portal – https://parivahan.gov.in/) के जरिए या फिर ऑफलाइन प्रक्रिया से भी कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस आधार लिंक करने से आपकी पहचान सत्यापित रहती है और DL Verification, Traffic Rules, Digital India जैसे सरकारी कामों में आसानी होती है। कई राज्यों में बिना Aadhar Linking with Driving License के वाहन चलाने में दिक्कत भी आ सकती है। यह कदम भारत सरकार (Government of India) के नए नियमों का हिस्सा है।

Driving License Aadhar Link: ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक कैसे करें? जानें आसान तरीका
Driving License Aadhar Link: ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक कैसे करें? जानें आसान तरीका

इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि Driving License Aadhar Link Online, DL Aadhar Link Kaise Kare, और Driving License Aadhar Link Offline Process क्या है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना ड्राइविंग लाइसेंस में आधार लिंक कर सकें।

Aadhaar Services on SMS: आधार सेवाएं SMS पर कैसे प्राप्त करें?

आधार और ड्राइविंग लाइसेंस का लिंक क्यों जरुरी है?

आधार एवं ड्राइविंग लाइसेंस को एक साथ लिंक करने से आपके पर्सनल आइडेंटिटी को पुष्टि की जाती है, जिससे आपकी गाड़ी चलाने की प्रक्रिया में सुविधा होती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि गाड़ी चलाते समय आपकी पर्सनल जानकारी सही है। एवं यदि किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ती है, तो सरकार आपको आसानी से पहचान सकती है।

ड्राइविंग लाइसेंस में ऑनलाइन आधार कैसे लिंक करें

  • सबसे पहले आपको sarathi.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज में Online Services के विकल्प में Driving Licence Related Services पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना राज्य चुनें। जिस राज्य द्वारा आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है। उसका चयन करें।
  • राज्य का चयन करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा, जहां Services on Driving License (Renewal/Duplicate/Aedl/Others)’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी। यहां आपको अपने लाइसेंस वाले राज्य की जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, कैप्चा कोड एवं जन्मतिथि दर्ज करनी है।
  • इन जानकारियों को भरने के बाद Get Details के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी की जांच करें एवं फिर Proceed पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर एवं उससे जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP (One Time Password) भेजा जाएगा। इस OTP को वेबसाइट पर दर्ज करें।
  • डिटेल्स सही होने पर आपको अपने ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा, जो आधार लिंकिंग की पुष्टि करता है।

Aadhaar Banking Service: आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

आधार एवं ड्राइविंग लाइसेंस का लिंक जाँचें

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका आधार एवं ड्राइविंग लाइसेंस सफलतापूर्वक लिंक हो गए हैं, आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, एवं स्थिति की जांच कर सकते हैं।

ध्यान दें:

  • आपके आधार कार्ड की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एकत्र करने के बाद ही यह प्रक्रिया पूर्ण हो सकती है।
  • आप इस प्रक्रिया को अपने नजदीकी ड्राइविंग लाइसेंस एजेंसी के वेबसाइट के माध्यम से भी पूरा कर सकते हैं, अगर उनकी वेबसाइट पर ऐसा विकल्प उपलब्ध है।

Aadhaar Card पर पुरानी फोटो है तो ऐसे लगवाएं नई फोटो : Aadhaar card photo change

Driving License Aadhar Link FAQs

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी RTO ऑफिस या ड्राइविंग लाइसेंस कार्यालय जाना पड़ता है। वहां आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बाद Aadhaar Linking with Driving Licence की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

क्या आधार और ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन लिंक किया जा सकता है?

हां, भारत के कुछ राज्यों में Driving Licence Aadhaar Link Online की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आप Parivahan Sewa Website (parivahan.gov.in) या अपने राज्य की आधिकारिक परिवहन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि वेबसाइट पर DL Aadhaar Linking Online का विकल्प दिया गया है, तो आप घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आधार को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक करने के क्या फायदे हैं?

Driving Licence Aadhaar Linking Benefits कई हैं। इससे आपकी पहचान सुरक्षित रहती है, सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलता है, Driving Licence Update Online में सुविधा होती है और फर्जी लाइसेंस पर रोक लगती है। इसके अलावा बैंकिंग, बीमा और अन्य Government Services में भी काम आसान हो जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने की वैधता कितने साल तक बनी रहती है?

आमतौर पर Aadhaar Linked Driving Licence की वैधता आपके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता के अनुसार ही रहती है। जब भी आप DL Renewal या विवरण अपडेट करवाते हैं, तब आधार से जुड़ी जानकारी भी सत्यापित की जाती है। इसकी सही और अपडेट जानकारी के लिए अपने राज्य के RTO Office या आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करना बेहतर होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top