Aadhar Card Search by Name: नाम से आधार कार्ड कैसे खोजें? जानें

Last Updated on January 14, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhar Card Search by Name:- आधार कार्ड भारत में हर नागरिक की पहचान (Identity Proof) और पते (Address Proof) का सबसे जरूरी दस्तावेज है। कई बार लोगों का Aadhaar Number गुम हो जाता है या तुरंत उपलब्ध नहीं रहता, लेकिन किसी सरकारी काम, बैंक या ऑनलाइन सेवा के लिए उसकी जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में Aadhaar Card Search by Name, UIDAI Aadhaar Search, नाम से आधार कार्ड कैसे निकाले जैसे विकल्प बहुत काम आते हैं। UIDAI की ऑनलाइन सुविधा से मोबाइल नंबर और OTP verification के जरिए आधार से जुड़ी जानकारी निकाली जा सकती है। इसलिए आज के समय में नाम के आधार पर आधार कार्ड खोजने की प्रक्रिया जानना बेहद जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं कि Aadhar Card Search by Name कैसे कर सकते हैं।

Aadhar Card Search by Name: नाम से आधार कार्ड कैसे खोजें? जानें
Aadhar Card Search by Name: नाम से आधार कार्ड कैसे खोजें? जानें

Aadhaar Services on SMS: आधार सेवाएं SMS पर कैसे प्राप्त करें?

नाम से आधार कार्ड खोजने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यदि आपके पास आधार नंबर नहीं है, तो आप अपने एनरोलमेंट आईडी का उपयोग करके आधार कार्ड खोज सकते हैं।
  • इसके लिए आपको “My Aadhaar” विकल्प में ‘Retrieve Lost UID/EID’ विकल्प का चयन करना होगा।
  • यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है तो उस स्थिति में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल पता, और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल नंबर में आधार कार्ड नंबर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपको Aadhaar Download विकल्प में आकर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Send OTP पर क्लिक कर लें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर जो OTP आएगा उसे वेरीफाई कर लीजिए।
  • अब एक मैसेज आएगा, जिसमें बताया जाएगा की आपका आधार नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया है।
  • अब आप अपने आधार नंबर से सहायता से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Aadhaar Banking Service: आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

यदि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें

  • यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप Enrollment Number (EID) की मदद से Aadhaar Card Download / आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी है जो OTP के बिना आधार निकालना चाहते हैं या जिनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है।
  • इसके अलावा आप UIDAI आधार टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके अपने आधार से जुड़ी सभी जानकारी दे सकते हैं, जैसे – आपका नाम, जन्म तिथि, आधार बनवाने की तारीख आदि। सही जानकारी देने के बाद आपको Enrollment ID दी जाएगी, जिसकी सहायता से आप अपने नज़दीकी Aadhaar Seva Kendra / आधार सेंटर जाकर आधार कार्ड प्रिंट, e-Aadhaar या आधार कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बातें

  • आधार कार्ड को केवल नाम से खोजना संभव नहीं है। आपको इसके लिए अपने एनरोलमेंट आईडी या यूआईडी की आवश्यकता होती है।
  • यह प्रक्रिया तभी सफल होती है जब आपका मोबाइल नंबर या ईमेल पहले से ही आधार के साथ रजिस्टर्ड हो।

Aadhaar Card पर पुरानी फोटो है तो ऐसे लगवाएं नई फोटो : Aadhaar card photo change

Aadhar Card Search by Name से जुड़े सवाल FAQs-

क्या मैं सिर्फ नाम से आधार कार्ड खोज सकता हूँ?

नहीं, सिर्फ नाम से आधार कार्ड खोजना संभव नहीं है। आपको आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी की जरूरत होती है।

अगर मेरे पास आधार नंबर नहीं है, तो क्या मैं अपना आधार कार्ड खोज सकता हूँ?

हाँ, अगर आपके पास आधार नंबर नहीं है, तो आप अपने एनरोलमेंट आईडी का उपयोग कर सकते हैं।

आधार कार्ड खोजने के लिए मुझे कौन सी जानकारी चाहिए?

आपको अपना नाम, रजिस्टर मोबाइल नंबर या ईमेल, और सुरक्षा कोड की जरूरत होगी।

क्या आधार कार्ड खोजने के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल रजिस्टर होना जरूरी है?

उत्तर – हाँ, आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आधार के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि OTP के माध्यम से सत्यापन किया जाता है।

आधार कार्ड खोजने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

यह प्रक्रिया आमतौर पर कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है, बशर्ते आपके पास सभी जरूरी जानकारी हो।

क्या आधार कार्ड खोजने के लिए कोई शुल्क है?

नहीं, UIDAI की वेबसाइट पर आधार कार्ड खोजने की प्रक्रिया निशुल्क है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top