Aadhar Card Download

Last Updated on January 17, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhar Card Download – आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जिसका इस्तेमाल अलग अलग सरकारी और निजी सेवाओं में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है। चाहे आपको जॉब के लिए अप्लाई करना हो या किसी सरकारी सेवा का लाभ लेना हो, आधार कार्ड हर जगह माँगा जाता है। ऐसे में अगर आपने अपना आधार कार्ड खो दिया है या किसी वजह से आपके पास आधार की हार्ड कॉपी नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

आप अपना आधार कार्ड आसानी से UIDAI (Unique Identification Authority of India) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। UIDAI के साथ साथ आप mAadhaar, DigiLocker और UMANG पोर्टल से भी अपना Aadhar Card Download कर सकते है, जिसकी जानकारी नीचे डिटेल में स्टेप बाय स्टेप दी गई है। 

Aadhaar- UIDAI My Aadhar Login

How to Download Aadhar Card from UIDAI

आप अपना आधार कार्ड UIDAI से तीन तरीको Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number से डाउनलोड कर सकते है। जिसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई हैं। 

Aadhaar Card Download from UIDAI by Using Aadhaar Number

  • UIDAI से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है। 
  • इसके होम पेज पर पहुंचने पर आपको menu में लिखे My Aadhaar पर क्लिक करना हैं। 
Aadhar Card Download
  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएँगे, आपको get Aadhaar में download aadhaar पर क्लिक करना है। 
Aadhar Card Download
  • आपके आधार कार्ड पर जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है, उस पर एक OTP आएगा, आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है। 
  • अब आपको Download Aadhaar पर क्लिक करना है। 
  • इस तरह से आप UIDAI से Aadhaar Number के जरिए अपना Aadhaar कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

Check Aadhaar Card Services Through SMS

Aadhar Card Download from UIDAI by Using Your Enrolment ID

  • सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है। 
  • अब My Aadhaar में get Aadhaar के Download Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब एक पेज ओपन होगा, आपको सेकंड ऑप्शन Enrolment ID सेलेक्ट करना है। 
Aadhar Card Download
  • अब आपको Enrolment number, डेट, टाइम और captcha डालकर Send OTP करना है। 
  • आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP डालकर Verify करना है, जिसके बाद आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।  

Aadhar Card Download from UIDAI by Virtual ID Number

  • आपको UIDAI पोर्टल https://uidai.gov.in/  पर जाना है। 
  • उसके बाद “My Aadhaar” सेक्शन में “Download Aadhaar” ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपको तीसरा ऑप्शन Virtual ID Number पर क्लिक करना है। 
  • आपको Virtual ID Number डालकर कैप्चा कोड डालना है और Send OTP पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, आपको OTP डालकर Verify करना है। 
  • इसके बाद Download ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

How to Apply for an Aadhaar Card? Check Enrollment Process & Required Documents Details

How to Download Aadhar Card from mAadhaar App?

mAadhaar से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करे, इसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। 

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से mAadhaar App को इनस्टॉल करना है। 
Aadhar Card Download
  • अब आपको इसमें अपना अकाउंट लॉगिन करना है। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको All services में get aadhaar में download aadhaar पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएँगे, पहला रेगुलर आधार और मास्क्ड आधार। 
  • रेगुलर आधार पर क्लिक करने पर आपके सामने Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number ऑप्शन आएँगे। 
  • आप इनमे किसी भी ऑप्शन के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
  • दूसरा ऑप्शन है मास्क्ड आधार, इसमें भी आपको Aadhaar Number, Enrolment ID Number और Virtual ID Number तीन ऑप्शन मिलते है। 
  • आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी भरनी है और कैप्चा कोड डालकर send OTP पर क्लिक करना है। 
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है। 
  • इसके बाद आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस तरह से आप mAadhaar app से भी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

How to Download Aadhar Card from DigiLocker?

DigiLocker एक ऐसा पोर्टल है जिस पर आपको हर सरकारी डाक्यूमेंट्स मिल जाएंगे। आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके DigiLocker से अपना Aadhar Card डाउनलोड कर सकते है। 

  • Aadhar Card डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके बाद आपको इस पर sign in यानि अपना अकाउंट लॉगिन करना है। 
  •  अब आपको documents वाले सेक्शन में aadhaar पर जाना है। 
Aadhar Card Download
  • इसमें आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको Unique Identification Authority of India (UIDAI) पर क्लिक करना है। 
Aadhar Card Download
  • अब आपको अपना Aadhaar number डालना है और ‘OTP’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा है उस पर ‘OTP’ आएगा। 
  • इसके बाद  ‘OTP’ डालकर Verify करना है और डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इस तरह से आप DigiLocker से अपना Aadhaar card डाउनलोड कर सकते है। 

How to Download Your Aadhaar Card ( आधार कार्ड डाउनलोड ) from UMANG?

  • यदि आप उमंग पोर्टल से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसके आधिकरिक पोर्टल https://web.umang.gov.in/ पर जाना है। 
Aadhar Card Download
  • इसके होम पेज पर menu में आपको Services ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
Aadhar Card Download
  • अब आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद एक पेज ओपन होगा। 
  • जिसमे आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना है और send OTP पर क्लिक करना है। 
  • OTP आपके आधार से जुड़े नंबर पर आएगा। 
  • इसके बाद OTP डालकर वेरीफाई करना है। 
  • जिसके बाद आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

Download Aadhar Card with Mobile Number

मोबाइल नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी नीचे दी है :-

  • मोबाइल नंबर से Aadhar Download करने के लिए आपको सबसे पहले यूडीआई की ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है। 
  • जहा आपको होम पेज पर “My Aadhaar” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही कई सारे ऑप्शन आ जाएँगे। 
Aadhar Card Download
  • जिसमे से आपको Aadhaar Services वाले ऑप्शन में से Retrieve Lost Or Forgotten EID/UID वाले विकल्प को चुनना है। 
  • उसके बाद वहां एक फार्म खुलेगा। 
Aadhar Card Download
  • इस फार्म में आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी है, जैसे:- अपना नाम, अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी आदि। 
  • अब आपको दिया गया कैप्चा कोड भरना है और सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आएगा। आपको ओटीपी कोड भरना है। 
  • फिर submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर आपका आधार नंबर मैसेज के द्वारा भेजा जाएगा। 
  • इस प्रकार आपको अपना आधार कार्ड नंबर मिल जाएगा। जिसके द्वारा आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 
  • जिसके लिए आपको सबसे पहले यूडीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना है। 
  • जहां आपको होम पेज पर My Aadhaar के विकल्प पर जाना है। उसके बाद वहां कई सारे ऑप्शन आएंगे। जिसमे से आपको Download Aadhaar को सेलेक्ट करना है। 
  • सेलेक्ट करते ही वहां एक फार्म खुल जाएगा। 
Aadhar Card Download
  • इसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और कैप्चा डालना है। 
  • उसके बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करना है। आपके मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा जिसे आपको दर्ज करना है। 
  • क्लिक करने के बाद वहा आपका आधार कार्ड ओपन हो जाएगा। नीचे दिए गए डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है। 

इस प्रकार आपका आधार कार्ड पीडीऍफ़ फोम में डाउनलोड हो जाएगा।

Download Masked Aadhaar Card

Masked Aadhaar कार्ड आपके भौतिक आधार कार्ड जैसा ही है। मास्क आधार का काम आपके आधार नंबर को सुरक्षित रखने में मदद करना है। क्योंकि इसमें आपके आधार नंबर के पहले 8 अंक छिपे होते हैं और केवल आखिरी के 4 अंक ही दिखते हैं। जिससे आधार कार्ड की जानकारी किसी को भी पता न चले। मास्क आधार डाउनलोड करने के कुछ तरीके दिए गए हैं, जिन्हे आप फॉलो कर सकते है।

  • मास्क आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • जहां आपको होम पर “My Aadhaar” का विक्लप दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें। 
  • क्लिक करने के तुंरत बाद वहां “My Aadhaar” वाला एक फार्म खुल जाएगा।     
  • इस फार्म में आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे:- Aadhaar Number, Enrolment ID Number, Virtual ID Number आदि।
  • अपनी मर्जी का ऑप्शन चुनने के बाद वहां एक फार्म खुल जाएगा। 
Aadhar Card Download
  • इस फार्म में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और दिया गया कैप्चा कोड भरना है। 
  • इसके बाद Send OTP वाले बटन पर क्लिक करना है और “Do you Want Masked Aadhaar?” वाले ऑप्शन पर टिक करना है। 
  • अब आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP कोड आएगा।
  • आपको ओटीपी कोड डालना है और Verify & Download के बटन पर क्लिक करना है। 
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड होने का मैसेज आ जाएगा।  
Aadhar Card Download
  • इसमें आपको Congratulations (Your Aadhaar Card Has Been Successfully Download) लिखा हुआ दिखाई देगा और आपका आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉम में आ जाएगा। 
  • इस प्रकार आपका Masked Aadhar Card आसानी से Download हो जाएगा।

E-Aadhaar Password

ई-आधार आपके आधार कार्ड का डिजिटल रूप होता है। इसमें आपकी वही सारी जानकारी होती है जो आपके असली कार्ड में होती है। फर्क बस इतना है कि इसे आप मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कहीं भी दिखा सकते हैं।

अब बात करते है, ई-आधार कार्ड पासवर्ड के बारे में ई-आधार कार्ड PDF फाइल खोलने के लिए एक पासवर्ड की ज़रूरत होती है। ये पासवर्ड 8 अक्षरों से मिलकर बना है। ई-आधार कार्ड PDF को खोलने वाला पासवर्ड आपके नाम के पहले चार बड़े अक्षर से मिलकर और उसके बाद आपके जन्म के वर्ष से मिलकर बना है।

पासवर्ड कैसे बनाते है, आइए विस्तार से जानते है। Name + Birth Year = Password 

NameBirth YearPassword
Ramesh kumar 1975 RAME1975 
Pooja 1998POOJ1998
Abhijeet 1994ABHI1994
Amit Rana1983AMIT1983 
Sanju jaan 1988SANJ1988

आशा करते है कि आपको UIDAI, mAadhaar, DigiLocker और UMANG पोर्टल से Aadhar Card Download कैसे करें के बारे में दी गई जानकरी पसंद आई होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top