Aadhaar Card Update / Correction – Update your Aadhaar Data

Last Updated on January 27, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhaar Card Update : क्या आप आधार कार्ड में गलत पते की वजय से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है या फिर आधार अपडेट आपके अन्य जरूरी  कामों में दिक्कत दे रहा है? अगर हाँ, तो आप स्वंय भी अपना आधार अपडेट कर सकते है।

 चाहे आप अपना पता ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हों या नाम, जन्मतिथि, लिंग या बायोमेट्रिक्स जैसी जानकारियों में बदलाव करना चाहते हों, आप इसे आसानी से ऑनलाइन या नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Enrolment Centers ) पर जाकर कर सकते हैं। 

Aadhaar- UIDAI My Aadhar Login

इस पोस्ट में हम आपको आधार अपडेट कैसे करे, के बारे में जानकारी देने वाले है ताकि आप किसी भी जानकारी को सही और आसान तरीके से अपडेट कर सकें।

Online Aadhaar Card Update कैसे करे?

यदि आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड के एड्रेस में चेंज या अपडेट करना चाहते हैं, तो आप UIDAI के सेल्फ-सर्विस पोर्टल पर अपना अकाउंट लॉग-इन करके अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। जैसे:- 

  • अपना आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाना है। 
Aadhaar Card Update / Correction – Update your Aadhaar Data

  • अब इसके होम पेज पर आपको “My Aadhaar” कैटेगरी में “Update Your Aadhaar” सेक्शन में जाना है। 
Aadhaar Card Update / Correction – Update your Aadhaar Data
  • इसमें आपको “Update Demographics Data and Check Status” ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा। आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है। 
Aadhaar Card Update / Correction – Update your Aadhaar Data
  • क्लिक करने के बाद लॉगिन फॉर्म ओपन होगा। 
Aadhaar Card Update / Correction – Update your Aadhaar Data
  • इसमें आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा डालकर login with OTP पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। 
  • आपको OTP डालना है जिसके बाद आप आधार अपडेट पोर्टल पर पहुँच जाएंगे।
Aadhaar Card Update / Correction – Update your Aadhaar Data
  • अब आपके सामने services का पेज ओपन होगा, इसमें आपको “Address Update” ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • Address Update में आपके सामने दो ऑप्शन आएँगे। 
  • आपको Update Aadhaar Online पर क्लिक करना है। 
  • अब एक पेज ओपन होगा, इसमें आपको दी गई सारी इनफार्मेशन पढ़नी है। 

Check Aadhaar Card Services Through SMS

  • फिर आपके नीचे Proceed to Update Aadhaar बटन पर क्लिक करना है। 
  •  अब आपको Address” ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और फिर से “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करना है। 
  • अब एड्रेस अपडेट का फॉर्म ओपन होगा। 
  • इसमें आपको मांगी गई जानकारी ध्यान से और सही भरनी है। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने है और “Next” बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब आप अपडेटेड डिटेल्स का प्रीव्यू देखकर इसकी फीस भरनी है और “Submit” बटन पर क्लिक करना है। 
  • प्रोसेस पूरा होने पर आपको एक SRN (सर्विस रिक्वेस्ट नंबर) मिलेगा। 
  • इसे आपको किसी सेफ रखना है क्योंकि इसी से आप अपने आधार अपडेट की स्थिति जान सकेंगे। 
  • आप चाहे तो इसकी एक कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इनफार्मेशन अपडेट होने में कुछ दिन लग सकते हैं। 

इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके से अपना आधार अपडेट कर सकते है। यदि आपकी रिक्वेस्ट approved हो जाती है, तो नया आधार कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा। परन्तु किसी कारण से रिक्वेस्ट approved नहीं होती तो आपको फिर से अप्लाई करना होगा।

How to Apply for an Aadhaar Card? Check Enrollment Process & Required Documents Details

Enrolment Centers द्वारा (ऑफलाइन) Aadhaar Card Correction कैसे करें?

अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग या बायोमेट्रिक जानकारी में अपडेट करनी है, तो आप ऑफलाइन आधार Enrolment Centers  पर जाकर अपना आधार अपडेट कर सकते है। 

  • आपको अपने नजदीकी आधार Enrolment Centers पर जाना है। 
  • अब आपको वह के अधिकारी को बताना है कि आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करना है। 
  • अधिकारी आपसे जरूरी डाक्यूमेंट्स और कुछ जानकारी मांगेगा। 
  • अब वह आधार कार्ड अपडेट फॉर्म में सारी जानकारी भरेगा या आपसे भरने को कहेगा। 
  • फॉर्म के साथ डाक्यूमेंट्स अटैच करने है और फॉर्म अधिकारी को देना है। 
  • प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको अधिकारी से एक रिसीट मिलेगी। 
  •  जिसमें URN/SRN होगा, जिससे आप आधार अपडेट स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपके पास Identity Proof – (वोटर आईडी/ पासपोर्ट/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि), Relationship Proof (पेंशन कार्ड/ मनरेगा जॉब कार्ड/ पासपोर्ट/ पीडीएस कार्ड आदि), Date of Birth Proof (जन्म प्रमाण पत्र/ एसएसएलसी प्रमाण पत्र/ पासपोर्ट/ पैन कार्ड आदि), Address Proof (राशन कार्ड/ केंद्र सरकार/ राज्य सरकार द्वारा जारी एसटी/ एससी/ ओबीसी प्रमाण पत्र/ बैंक पासबुक या स्टेटमेंट/ वोटर आईडी/ बीमा पॉलिसी आदि) होने चाहिए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top