Aadhaar Card पर पुरानी फोटो है तो ऐसे लगवाएं नई फोटो : Aadhaar card photo change

Last Updated on January 14, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhaar card photo change Process:- आधार कार्ड, भारतीय नागरिकों की पहचान और पते का प्रमाण देने वाला एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। चूंकि Aadhaar Card एक बार बनता है, इसलिए समय के साथ इसमें लगी फोटो पुरानी हो सकती है या साफ नहीं आती। ऐसी स्थिति में Aadhaar Photo Update, Aadhaar Card Update Online या ऑफलाइन तरीके से इसे आसानी से बदला जा सकता है। आइए जानते हैं आधार कार्ड में फोटो और जानकारी अपडेट करने का सही तरीका।

भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए Aadhaar Card एक अहम पहचान पत्र है। यह 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या वाला कार्ड होता है, जिसे UIDAI (Unique Identification Authority of India) जारी करता है। आधार कार्ड में व्यक्ति की सामान्य जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि और पता के साथ-साथ उसकी Biometric Details (फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन) भी दर्ज होती है।

आधार कार्ड का उपयोग सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य वित्तीय कार्यों में जरूरी होता है। अगर आपके Aadhaar Card Details में कोई गलती है या जानकारी अधूरी है, तो आप Aadhaar Correction Online, Aadhaar Update UIDAI वेबसाइट के माध्यम से या नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाकर आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

Aadhar Card Online Verification: आधार को लेकर सरकार ने दी ये चेतावनी, यूजर्स भूलकर भी ना करें ये काम!

आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया – Aadhaar card photo change

अगर आपके आधार कार्ड की फोटो पुरानी हो गई है या आपको किसी कारणवश उसे बदलवाने की आवश्यकता है, तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी फोटो अपडेट कर सकते है-

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज में My Aadhaar टैब में ‘Aadhaar Enrolment/Correction/Update Form ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर लें, अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर लें।
  • भरे हुए फॉर्म के साथ अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • केंद्र में मौजूद अधिकारी को फॉर्म और अपनी बायोमेट्रिक जानकारी दें। आपकी एक फोटो क्लिक की जाएगी।
  • फोटो अपडेट कराने के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है जिसे आपको जमा करना होगा।
  • भुगतान के बाद आपको एक अपडेट रिकवेस्ट नंबर (URN) दिया जाएगा। यह नंबर आपके आधार अपडेट के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए उपयोगी होगा।
  • प्रक्रिया पूरी होने पर आपको आधार केंद्र से रसीद प्राप्त होगी जिसमें आपकी फोटो अपडेट की जानकारी होगी।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? Aadhar Card Link With Mobile Number

अपडेट आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

फोटो या अन्य जानकारी अपडेट होने के बाद, नागरिक अपना नया आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘My Aadhaar’ विकल्प चुनें।
  • ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें।
  • इस फॉर्म में अपना आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी, या वर्चुअल आईडी भरें।
  • सुरक्षा के लिए दिया गया कैप्चा दर्ज करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करें।
  • यदि आप मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो संबंधित बॉक्स पर क्लिक करें।
  • ‘Verify & Download’ पर क्लिक करें। इससे आपका आधार कार्ड PDF में डाउनलोड हो जाएगा।

Aadhar Card Photo Change: आधार कार्ड पर फोटो अच्छी नहीं है, अभी बदलें, यह रहा सबसे आसान तरीका

आधार कार्ड आजकल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह न सिर्फ एक पहचान पत्र है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी आवश्यक है। इसलिए आधार कार्ड में दी गई जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना बहुत जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top