आधार लॉक और अनलॉक सेवा कैसे काम करती है? Aadhaar Lock and Unlock Service

Last Updated on January 8, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhaar Lock and Unlock Service:- आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए एक जरूरी पहचान पत्र बन चुका है, जिसमें व्यक्ति की पहचान से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है। इसके साथ ही आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डाटा जैसे फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) और आइरिस स्कैन (आंखों की छाया) भी शामिल होते हैं, जिनका उपयोग UIDAI द्वारा पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। इस संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक सुविधा दी गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने आधार डाटा को सुरक्षित रख सकता है और जरूरत पड़ने पर उसे अनलॉक कर सकता है।

Aadhar Link to Bank Account: ऐसे करें आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक

आधार लॉक सेवा क्या है ?

आधार लॉक सेवा एक ऑनलाइन सुरक्षा सेवा है, जिसका उपयोग नागरिक अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक्स डेटा को लॉक एवं अनलॉक करने के लिए कर सकते हैं। जब नागरिक अपने आधार को लॉक करते हैं, तो कोई भी बिना आपकी सहमति के आपके बायोमेट्रिक्स डेटा (आँख की छाया या उंगली की छाया) का उपयोग नहीं कर सकता है।

अब कोई नहीं हड़प सकता आपकी जमीन, सबका बनेगाभू – आधार कार्ड, जानें क्या है पूरा मामला

आधार लॉक और अनलॉक सेवा का प्रयोग कैसे करें?

आप अपने आधार को लॉक और अनलॉक करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं, और निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर resident.uidai.gov.in जाना है।
  • होम पेज में Lock & Unlock Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में Next पर क्लिक करें, आपके सामने lock & unlock करने का पेज ओपन हो जाएगा।
  • यदि आप अपने आधार को lock करना चाहते है, तो लॉक ऑप्शन पर क्लिक कर के Virtual ID, अपना नाम, पिन कोड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर के Send OTP पर क्लिक करें।
  • यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है, तो तभी आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे वेरीफाई करने के बाद फॉर्म में दर्ज करना है।
  • अब आपका आधार कार्ड Lock हो जाएगा।
  • इसी प्रकार से आप अपने आधार को अनलॉक कर सकते हैं।
  • Unlock ऑप्शन पर क्लिक कर के Virtual ID और कैप्चा कोड दर्ज कर के Send OTP पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपका आधार Unlock हो जाएगा।

Aadhaar Lock and Unlock करने के लाभ

आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक और अनलॉक करने के लाभ इस प्रकार हैं:-

  • सुरक्षा और गोपनीयता: Aadhaar biometric lock की सुविधा से आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन) सुरक्षित रहती है। बायोमेट्रिक लॉक करने पर कोई भी व्यक्ति आपके आधार डाटा का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता, जिससे Aadhaar security मजबूत होती है और फ्रॉड से बचाव होता है।
  • आपके नियंत्रण में: जब आपकी Aadhaar biometric information लॉक रहती है, तब तक उसका उपयोग तभी संभव है जब आप खुद उसे अनलॉक करें। इससे आपको पूरा कंट्रोल मिलता है कि आपकी जानकारी कब, कहां और कैसे इस्तेमाल हो।
  • आसान प्रक्रिया: आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी को lock/unlock Aadhaar करना बहुत आसान है। यह काम आप UIDAI official website या mAadhaar app के जरिए कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं, वो भी घर बैठे।
  • आपातकालीन स्थितियों में उपयोगी: अगर किसी जरूरी काम के लिए तुरंत आधार बायोमेट्रिक की जरूरत पड़े, तो आप तुरंत Aadhaar biometric unlock कर सकते हैं और काम पूरा होने के बाद फिर से लॉक कर सकते हैं।
  • अधिकारिक कार्यों में सहायक: भारत में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। UIDAI Aadhaar services के माध्यम से बायोमेट्रिक को सुरक्षित रखकर बैंक, सरकारी योजना और अन्य आधिकारिक कार्यों में सुरक्षित और भरोसेमंद उपयोग किया जा सकता है।

आधार अपडेट के लिए मांगे फीस तो ऐसे करें शिकायत – There is No fee for Aadhaar update

Aadhaar Lock and Unlock Service FAQs

आधार लॉक और अनलॉक सेवा क्या है?

आधार लॉक और अनलॉक सेवा एक ऑनलाइन सेवा है, जिसका उपयोग व्यक्ति अपने आधार कार्ड को जरूरत के आधार पर अपने बायोमेट्रिक डेटा (आईरिस एवं फिंगरप्रिन्ट) को लॉक या अनलॉक करने के लिए कर सकता है।

आधार लॉक क्यों जरूरी है?

आधार लॉक सुरक्षा को बढ़ावा देता है, क्योंकि जब आप अपने आधार कार्ड को लॉक करते हैं, तो कोई भी आपके बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग नहीं कर सकता है।

भूलकर कभी भी होटल में न दे असली आधार कार्ड हो सकता है ये…Never give your original Aadhaar card at a hotel

आधार लॉक कैसे किया जाता है?

आधार लॉक करने के लिए व्यक्ति को ऑनलाइन आधार वेबसाइट पर जा कर लॉग इन करना होता है, और फिर आधार लॉक करने के लिए अपने आधार नंबर एवं वैध OTP की आवश्यकता होती है।

आधार अनलॉक कैसे किया जाता है?

आधार अनलॉक करने के लिए भी आपको ऑनलाइन आधार वेबसाइट पर जा कर लॉग इन करना होता है, एवं फिर आधार अनलॉक करने के लिए आपके पास वैध OTP होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top