Aadhaar Update: आधार से लिंक नंबर हो गया है बंद, तो ऐसे जोड़ें नया नंबर, ये है फीस Aadhar me mobile number kaise change kare

Last Updated on January 30, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhar me mobile number kaise change kare:- आधार कार्ड से नया नंबर लिंक करना हुआ, अब और भी आसान! सिर्फ 50 रूपए का शुल्क भुगतान करके आप इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Aadhaar Update: आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका बैंक अकाउंट बंद भी हो सकता है। इसके साथ ही कई कामों में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

Aadhar Card Status Check – आधार कार्ड स्टेटस चेक कैसे करे?

आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक होता है वह एक्टिव होना बहुत आवश्यक है, लेकिन कई बार हमारा आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर खो जाता है अथवा ख़राब हो जाता है जिसके कारण आपको कई परेशानी हो सकती है। तो चिंता ना करें, आप बहुत ही आसानी से नए मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में आधार कार्ड से नया नंबर कैसे जोड़े, की सम्पूर्ण जानकारी बताने जा रहें हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें

आधार कार्ड से अपना नया मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए नीचे बताए गए तरीके को ध्यान से पढ़ें।

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम आधार सर्विस सेंटर जाना है।
  • यहां जाकर आपने इनके कर्मचारी को अपनी समस्या बतानी है।
  • वे आपको एक आधार करेक्शन फॉर्म प्रदान करेंगे, इसमें आपको ध्यान से जानकारी दर्ज करना है।
  • फॉर्म में आपको आधार नंबर तथा अपना नया मोबाइल नंबर जिसे आप लिंक कराना चाहते हैं उसे सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद इस फॉर्म को आधार सर्विस सेंटर में कर्मचारी के पास जमा कर देना है। इसके बाद यहां आपसे बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आपको 50 रूपए का शुल्क भुगतान करना होगा।
  • आधार नंबर में नया मोबाइल नंबर लगभग 6 से 7 दिन के अंदर अपडेट हो जाता है। फिर यह आधार कार्ड आपको पोस्ट के द्वारा आपके पते पर भिजवा दिया जाता है।

PVC Aadhaar Card – Order Aadhaar PVC Card

ऑनलाइन कैसे पता करें आधार से नंबर लिंक है या नहीं?

यदि आप नहीं जानते हैं कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हुआ है या नहीं, तो इसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट http://uidai.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा यहां पर आपको My Aadhaar सेक्शन में जाकर आधार सर्विस पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज में आपको वेरीफाई मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको अपना आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब मोबाइल नंबर सबमिट हो जाता है तो इसका मतलब आपका नंबर लिंक नहीं है। यदि आपका यह मोबाइल नंबर पहले से लिंक हुआ होगा तो आपको एक नोटिफिकेशन पॉप अप आएगा, कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है।

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें, से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

आधार से लिंक नंबर हो गया है बंद, क्या करें?

अगर आपका आधार से लिंक नंबर ख़राब अथवा बंद हो गया है, तो आप आधार सर्विस सेंटर जाकर अपना नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवा सकते हैं।

आधार से नया मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए क्या करें? Aadhar me mobile number kaise change kare

आधार से नया मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आपको आधार करेक्शन फॉर्म प्राप्त करना है। तथा इसमें पूछी गई जानकारी के साथ अपने नए मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।

आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए किन आवश्यक जानकारी की जरुरत पड़ेगी?

आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आपके पास आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर जैसे जानकारी होनी जरुरी है।

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, यह जानकारी कैसे चेक करें?

इसके लिए आपको भारत सरकार द्वारा शुरू की गई UIDAI की वेबसाइट पर जाना है। यहां पर आप जानकारी चेक कर सकते हैं। ऊपर लेख में इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया साझा की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top