Hotels Verify Aadhar card: भूलकर कभी भी होटल में न दे असली आधार कार्ड हो सकता है ये…Never give your original Aadhaar card at a hotel

Last Updated on January 14, 2026 by My Aadhaar Card

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Hotels Verify Aadhar card:- होटल में बुकिंग के समय अगर आपसे आधार कार्ड (Aadhaar Card) मांगा जाता है तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि इससे आपका पर्सनल डेटा लीक, पहचान की चोरी (Identity Theft) और ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है।

आज के समय में आधार कार्ड भारत का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकारी योजनाओं से लेकर निजी कामों तक, हर जगह इसका उपयोग हो रहा है। आधार कार्ड में व्यक्ति की पूरी जानकारी होती है, जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो और बायोमेट्रिक डिटेल। इसी कारण Aadhaar misuse, Data Leak और Fraud के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Hotels Verify Aadhar card: भूलकर कभी भी होटल में न दे असली आधार कार्ड हो सकता है ये…Never give your original Aadhaar card at a hotel

जानकारी के लिए बता दें कि हाल के दिनों में आधार कार्ड फ्रॉड के केस काफी बढ़ गए हैं। खासतौर पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां होटल बुकिंग के दौरान Aadhaar Card की फोटो कॉपी मांगी गई और लोगों ने बिना सोचे-समझे अपना असली आधार कार्ड दे दिया। बाद में उसी आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल, फर्जी लोन, सिम कार्ड फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी में किया गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसलिए ऐसा करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। इसका सही समाधान क्या है, इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Aadhaar Services on SMS: आधार सेवाएं SMS पर कैसे प्राप्त करें?

क्या है जानकारी? Hotels Verify Aadhar card

आपको बता दें एक मीडिया रिपोर्ट से पता लगा है की 99.9 फीसदी लोग किसी भी जगह अथवा कार्य में अपना असली आधार कार्ड अनजान व्यक्ति को दे देते हैं इससे उन व्यक्तियों को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। क्योंकि आधार कार्ड में व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज रहती है। हैकर आपकी जानकारी चुरा कर आपके बैंक अकाउंट को हैक भी कर सकते हैं जिससे आपका भारी नुकसान हो सकता है।

Aadhaar Card पर पुरानी फोटो है तो ऐसे लगवाएं नई फोटो : Aadhaar card photo change

इस आधार कार्ड का इस्तेमाल करें

अगर आपको लगता है की यहां पर आपका असली आधार कार्ड देना सुरक्षित नहीं है तो इस दौरान आप मास्क आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आधार नंबर के चार अंक ही दिखाई देते हैं बाकी के अंक सुरक्षित होते है। इससे आपकी पहचान सुरक्षित रहती है। हैकर के गलत अंजामों को रोकने के लिए UIDAI ने इस सुविधा को शुरू किया है।

Aadhaar Banking Service: आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

मास्क आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप आसानी से अपना मास्क आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस आधार कार्ड का उपयोग आप कहीं भी कर सकते हैं और इससे आपका डेटा भी सुरक्षित रहता है। यह असली आधार कार्ड की तरह ही दिखता है लेकिन इसमें आपका यनिक यूनिक आइडेंटी नंबर छुपा रहता है जिससे कोई अनजान व्यक्ति गलत इस्तेमाल नहीं कर पाता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top